Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

क्रिसमस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दिया शांति और करुणा का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक कैथेड्रल चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

25 Dec 2025

क्रिसमस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दिया शांति और करुणा का संदेश

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर प्रेम, करुणा, शांति, सेवा और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक कैथेड्रल चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट में लिखा कि क्रिसमस के शुभ अवसर पर वह सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हैं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार प्रेम और करुणा का संदेश देता है तथा प्रभु ईसा मसीह द्वारा मानवता के कल्याण के लिए दिए गए बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आशा, प्रेम और दयालुता से परिपूर्ण उत्सव की कामना की। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का संदेश हमें मजबूत और संवेदनशील समुदायों के निर्माण तथा स्थायी शांति के लिए प्रेरित करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के सबसे पुराने और भव्य चर्चों में से एक कैथेड्रल चर्च पहुंचे कर यहां विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके सामने चर्च के पादरियों ने प्रार्थनाएं भी कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि वह सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को और मजबूत करें और यह पर्व दया तथा सद्भावना के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा दे।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सभी नागरिकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईसा मसीह का जन्म यह पवित्र पर्व प्रेम, करुणा, क्षमा, शांति और एकता जैसे शाश्वत मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। यह अवसर मानवीय और समरस समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को सशक्त करे और सभी के जीवन में आशा, सुख तथा समृद्धि लाए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि यह मौसम सभी के जीवन में आनंद, सुख, समृद्धि, प्रेम और करुणा लेकर आए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि प्रेम, करुणा और आशा का संदेश सभी का मार्गदर्शन करे और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


क्रिसमस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक कैथेड्रल चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News